हलिया। क्षेत्र के केड़वर गांव निवासी बाइक सवार सोमवार को शाम हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग के छतरिहा महुगढ़ गांव के पास पेड़ से टकरा गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के केड़वर गांव निवासी बाबूलाल (45) किसी मजदूर सप्लाई का काम करता था। वह सोमवार की दोपहर बाद बाइक से ददरी बंधा की ओर स्थित बैंक में रुपये निकालकर मजदूरों को देने आया था। शाम को लौटते समय महुगढ़ छतरिहा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सूखे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गई, जहां से डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल की अस्पताल में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।