फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ज्ञापन देकर मझवार को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवार आरक्षण मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मझवार जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग किया। मोर्चा संयोजक हरिश्चद ने कहा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जातियों की सूची क्रमांक 51 पर मझवार अंकित है। तथा संविधान में भारत सरकार की तरफ से पारित अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जन जातियां आदेश संशोधन अधिनियम 1976 के सूची मं क्रमांक 53 पर मझवार को अनुसूचित जाति की श्रेणी दर्ज है। मोर्चा संयोजक ने कहा बावजूद इसके मझवार जाति को शासन द्वारा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। कहा ऐसी जातियों को यह कहकर प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है कि मछुआ, निषाद, केवट बिंद समुदाय से हैं। इस दौरान में आशीष कुमार, पप्पू बिंद, आनंद कुमार, रामजी, लक्ष्मन मझवार, बालमुकुंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें