थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार की शाम बाराडीह गांव के पास पहले से खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी में रेफर कर दिया गया।
चंदौली जनपद के चंदौली नगर पालिका निवासी दानिश (20) पुत्र इकरार अहमद जो अदलहाट थाना क्षेत्र के देवलासी गांव अपने नाना के यहां आया था। शाम को अपने मामा के पुत्र को अपने बाइक पर पीछे बैठाकर जा रहा था। वह बाराडीह गांव के पास पहुंचा ही था कि वहां सड़क किनारे पहले से ही खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराया। जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे परिजनों ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दानिश की मौत हो गई। मृतक के मामा के लड़के का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध मे घटना की सूचना स्थानीय थाने को नहीं मिली है।