फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रैक्टर में टकराई बाइक, भाजपा नेता के पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के नहर के पास खड़े ट्रैक्टर में टकराने से बाइक सवार भाजपा नेता के पुत्र की मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका साथी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी-सहिजनी गांव निवासी भाजपा नेता अमित पांडेय के पुत्र अभिजीत पांडेय (21) अपने साथी अंकित चौहान पुत्र धर्मराज चौहान निवासी हरदी सहिजनी के साथ शुक्रवार को देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। वे अदलहाट थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के नहर के पास पहुंचे थे कि वहां खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से जा टकराए। इस हादसे में बाइक सवार अभिजीत की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी अंकित चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका वाराणसी में प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभिजीत दो भाइयों में छोटे थे और अविवाहित थे। ग्राम प्रधान नरसिंह चौहान ने बताया कि अभिजीत की घटना स्थल पर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अमित पांडेय भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जमालपुर ब्लाॅक के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें