वाहन को काटकर निकाली गईं लाशें और घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
घटना में चालक कल्लू चौहान पुत्र स्व श्रीनाथ (60), फोटो देवी पत्नी राधेश्याम (52), रेशमा पत्नी मुलायम (28) की मौके पर मौत हो गई। हादसे का शिकार सभी लोग थानापुर थाना सराय मेमराज, प्रयागराज के हैं। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सर्रोई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये हुए घायल
घायलों में प्रिंश डेढ़ वर्ष, हिमांशु (5), मुलायम (40), सुनीता (35), नीतेश (4), मारकण्डेय (40), सोना (35), आदित्य (11), गोलू (12), मंतारा (55), पंचम (18), राधेश्याम (55), जय बहादुर (5), प्रेमा (25), बबुल्ले (32), आशा देवी (48), कविता (18), विजय बहादुर (35), सोमारी (30), कुंदन (8), घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची विंध्याचल, जिगना, गैपुरा पुलिस ने ऑटो मे फंसे लोगों को जेसीबी व कटर ने कटवा कर बाहर निकलवाते हुए एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में डॉ. समित ने कल्लू (60), फोटो (52), रेशमा (28) को मृत घोषित करते हुए अन्य घायलों को मण्डलीय अस्पताल भिजवाया।