विंध्याचल। विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में फिलहाल सिर्फ जिले के अहरौरा निवासी जमाती भर्ती है। इससे पूर्व जमालपुर, चुनार के दो और भदोही से आए एक संक्रमित के स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को भदोही में एक और संक्रमित युवक के मिलने पर उसे शाम को एंबुलेंस से लाकर विंध्याचल के आईसालेशन में भर्ती कराया। युवक मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
जमाती समेत आठ का भेजा गया सैंपल
मिर्जापुर। जिले से शुक्रवार को विंध्याचल के विंध्याचल के आईसालेशन वार्ड में भर्ती एक संक्रमित जमाती समेत आठ लोगों का सैंपल भेजा गया। इसमें संक्रमित जमाती का पांचवा सैंपल भेजा गया। दो दिन पूर्व ही उसकी चौथी रिपोर्ट भेजी गई थी। सात अन्य में मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क कक्ष में आने वाले लोगों का सैंपल लिया गया। जिले से अब तक 431 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 405 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुुकी है।