फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीईओ ने की मध्याह्न भोजन की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने मध्याह्न भोजन की जांच की। इसी विद्यालय में बुधवार को बच्चों ने दूध में पानी मिलाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने एमडीएम रजिस्टर, स्टाक, छात्र उपस्थिति रजिस्टर देखने के बाद रसोइया व छात्रों से एमडीएम व दूध आदि की जानकारी ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक को एमडीएम की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय के अधिकांश बच्चों ने भोजन ठीक ढंग से न मिलने तथा कुछ दूध में पानी व कम मात्रा में देने की शिकायत की है। ग्राम प्रधान आशीष कुमार यादव ने कहा कि एमडीएम की गुणवत्ता की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें