फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: काम में लापरवाही पर दो अधिकारियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को हुई मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी ने दो अधिकारियों सोनभद्र के अधिशासी अभियंता व उपायुक्त उद्योग को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर में जल निकासी की व्यवस्था पर चर्चा के बाद मंडलायुक्त ने जल निगम की वाराणसी इकाई के परियोजना प्रबंधक को समय से काम पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को जिला उद्योग बंधु के माध्यम से सड़क निर्माण की मानीटरिंग करने को कहा। वीएस रोड लोहरा नहर से बीयर निर्माण इकाई तक 3.20 किमी सड़क निर्माण पर चर्चा के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता तथा उपायुक्त उद्योग सोनभद्र को काम में लापरवाही मिलने पर उन्होंने दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। मंडल के तीनों जिलो में ओडीओपी व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में कम प्रगति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और तीनों जिलों के एलडीएम व तीनों उपायुक्त उद्योग से समय से लक्ष्य पूरा कराने का निर्देश दिया। निवेश मित्र पोर्टल परमिर्जापुर में भूगर्भ जल विभाग का एक प्रकरण लंबित रहने पर मंडलायुक्त ने विभाग को उसका निपटारा कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य वन संरक्षक मनीष मित्तल, एएसपी नितेश सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें