फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को मिला प्रमाणपत्र, खिले चेहरे

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के निर्मला लाभार्थी से संव? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सोमवार को जिला मुख्यालय परिसर में समारोह पूर्वक प्रमाणपत्र वितरित किया गया। दोनों योजनाओं के 23-23 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

एनआइसी में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को बधाई दी। शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भी प्रदेश प्रथम स्थान पर है। कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंधकार से प्रकाश की ओर अर्थात कालकोठरी से अच्छे आवास की तरफ लोगों ले जाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शी, संवेदनशील एवं निष्पक्ष है। जो सभी के लिये समानता का व्यवहार करते हुए उनके जीवन को प्रगति पथ पर अग्रसर कर रही है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज जायसवाल ने मिर्जापुर को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देने में प्रथम आने पर सभी अधिकारियों व जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार तथा प्रतिनिधि सांसद उदय पटेल, प्रतिनधि एमएलसी अशोक पटेल एवं रामबली सिंह प्रतिनिधि ऊर्जा राज्यमंत्री थे। संचालन करते हुए परियोजना अधिकारी डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव ने योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ओम प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, भाजपा नेता श्याम सुंदर केशरी, निर्मला राय व अन्य सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सीएम ने पूछा: योजना का लाभ लेने में सिफारिश तो नहीं करनी पड़ी
कंतित वार्ड की निर्मला देवी से सीए ने की बात
कंतित वार्ड की लल्ला घाट निवासी निर्मला देवी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने निर्मला देवी को जानकारी दी कि आवास की तीसरी किस्त उनके खाते में चली गई है। उन्होंने पूछा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई परेशानी तो नहीं हुई, कोई सिफारिश तो नहीं करानी पड़ी। निर्मला देवी ने कहा कि कोई परेशानी नहीं हुई। निर्मला ने बताया कि उनको सभी योजनाओं का लाभ मिला। मुख्यमंत्री ने पूछा कि उनको कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिला। निर्मला ने बताया कि उनको उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क लाभ प्राप्त हुआ है। आयुष्मान भारत का कार्ड भी बनाया गया है। स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि क्या वे सरकार की योजनाओं से खुश हैं तो निर्मला ने कहा कि हां इस योजनाओं से उनको काफी लाभ हुआ है और अन्य लोग भी इन योजनाओं की प्रशंसा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसके पहले तीन लाभार्थियों से संवाद किया था। निर्मला का नंबर चौथा था।
विज्ञापन

मिर्जापुर को मिला प्रथम स्थान
मिर्जापुर। पीएम आवास शहरी के तहत नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। योजना के अंतर्गत जिले में 33 हजार नौ सौ 13 आवास स्वीकृत हुये हैं। जिसमें से 28 हजार आठ सौ 57 को प्रथम किस्त, 24 हजार 48 को द्वितीय किस्त एवं 14 हजार चार सौ 80 को तृतीय किस्त दिया गया है। 15 हजार छह सौ 98 आवास पूर्ण हो चुके हैं। पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत पांच हजार दो सौ 90 लाभार्थियों का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष चार हजार नौ सौ 30 लोगों को ऋण वितरण किया जा चुका है।
पंडितजी चैन से नहीं बैठने देंगे
मिर्जापुर। लाभार्थी महिला निर्मला देवी से वर्चुअल संवाद के बीच में मुख्यमंत्री ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र की चुटकी ली। बात करते हुए कहा कि सब ठीक है न, नहीं तो पंडित जी जो आपके बगल में बैठे हैं चैन नहीं लेने देंगे। इस पर नगर विधायक ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।
मुझे उम्मीद नहीं थी लेकिन मुख्यमंत्री ने मुझसे बात की। योजनाओं के बारे में पूछा। मुझे कई योजनाओं का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री से बात कर बहुत खुशी हुई। - निर्मला देवी, मुख्यमंत्री से बात करने वाली लाभार्थी महिला
यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। प्रमाणपत्र प्राप्त कर लगा कि हमें भी कुछ मिला है। वास्तव में इसके लिए हमें कहीं भी किसी से भी कुछ नहीं कहना पड़ा। - आरती शर्मा
सभी कुछ आनलाइन रहा। इस सरकार से कई योजनाओं का लाभ मिला। यदि इसी प्रकार चलता रहा तो भ्रष्टाचार एकदम से समाप्त हो जाएगा। - फरीदा अंजुम
व्यवसाय के लिए पीएम स्वनिधि योजना से हमें ऋण मिला है। इससे हमें अपना रोजगार शुरू करने में पूरी मदद मिली। अब हम अपना ही काम करते हैं। - कार्तिक प्रजापति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें