फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दीवान घाट पर दो श्रद्धालुओं का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्य धाम के गंगा घाटों पर लगातार हो रही चोरी रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने और पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद भी पिछले तीन दिन से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रविवार को भी दीवान घाट पर आजमगढ़ और गोरखपुर से आए श्रद्धालुओं का सामान चोरों ने उड़ा दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के सेतुआर गांव निवासी अशोक कुमार कार से अपने मित्रों के साथ विंध्याचल आए थे। बरतर तिराहे पर वाहन स्टैंड में कार खड़ी करने के बाद सब लोग दीवान घाट पर गंगा स्नान करने गए। चौकी पर सामान रखने के बाद सब गंगा स्नान करने लगे। बाहर निकलकर चौकी पर पहुंचे तो उनके बैग गायब थे। बैग में गाड़ी की चाबी, पैंट की जेब में रखे 40 हजार रुपये नकद, हेड फोन भी था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। किसी तरह मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के बाद लौट गए।
इसी तरह आजमगढ़ जिले से रोशन लाल अपने परिवार के साथ दर्शन-पूजन करने आए थे। दीवान घाट पर गंगा स्नान करते समय उनका भी बैग चोरों ने उड़ा दिया। पीड़ित ने बताया कि बैग में 15 हजार नगद, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि घर जाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। इसके पहले शनिवार को दो और शुक्रवार को एक दर्शनार्थी का सामान चोरी हो गया था। चोरी की घटनाएं सबसे ज्यादा दीवान घाट पर हो रही हैं। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें