फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को न बिजली मिल रही, न खाद : लाल बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पंचायत, विधानसभा और एमएलसी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में बिजली, पानी और खाद के लिए परेशान किसानों का मुद्दा भी उठाया गया।
बैठक में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने प्रदेश सरकार पर किसानों और आम जनता की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि किसानों को न समय से बिजली मिल रही है, न उचित दर पर खाद।
यह सरकार की विफलता है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पार्टी 2027 के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ने से भाजपा बौखला गई है। यही वजह है कि भाजपा के विरोध में बोलने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। बैठक में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह, रोहित शुक्ला, रामराज पटेल, सुरेंद्र सिंह पटेल, सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें