फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : विज्ञान और गणित ने परीक्षार्थियों को उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई। विज्ञान और गणित के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। सुबह की पाली में भाषा व सामान्य ज्ञान जबकि दूसरी पाली में सामान्य योग्यता और विषय आधारित प्रश्न रहे। कला व वाणिज्य विषय के प्रश्न तो परंपरागत रहे, जबकि विज्ञान, गणित और कृषि विषयों ने परीक्षार्थियों को परेशान किया।
विज्ञापन

दोनों पालियों में 7494 में से 6704 परीक्षा में शामिल हुए और 790 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली मेें 3747 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। प्रथम पाली में भाषा और सामान्य ज्ञान के 50- 50 प्रश्न रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में सामान्य योग्यता व विशिष्ट विषय में भी 50- 50 प्रश्न रहे। सभी परीक्षाएं सीसी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा की नोडल अधिकारी व जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. वीना देवी सिंह ने एडीएम एके सिंह के साथ कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में आमतौर पर शांति रही। पर्यवेक्षकों की निगरानी में पूरी परीक्षा हुई।

कोट
विषयगत प्रश्न कुछ कठिन रहे। सामान्य योग्यता व भाषा के प्रश्नों से कुछ सहजता रही। जैसा कठिन सोच रहे थे, प्रश्नपत्र उससे कुछ सरल ही था। - रितिका विश्वकर्मा, परीक्षार्थी
विज्ञापन


प्रश्नपत्र अच्छा था, परीक्षा अच्छी हुई है। विषय वाले प्रश्नपत्र में कुछ कठिन जरूर रहे। यह तो प्रतियोगी परीक्षा है, बिना तैयारी के तो कुछ होता नहीं है।
- बद्रीविशाल, परीक्षार्थी
-
छावं के लिए परेशान रहे अभिभावक
मिर्जापुर। रविवार को कड़ी धूप होने से परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावक परेशान रहे। एएसजे इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में सड़क पर खड़े अभिभावक पेड़ की छावं ढूंढते रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में कुछ आराम रहा क्योंकि वहां पर परिसर में भी और परिसर के बाहर भी कई शेड रहे जहां पर अभिभावक खड़े रहे। सुबह और शाम के समय रोडवेज स्टेशन व रेलवे स्टेशन में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें