फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रक में टक्कर, हाइवा चालक की मौत, केबिन को काट कर निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के रीवा मिर्जापुर हाइवे स्थित नैड़ी कठारी ओवरब्रिज पर रविवार सुबह पहले से खड़े ट्रक में पीछे से हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में हाइवा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने हाइवा की केबिन को कटवाकर उसमें फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

अदलहाट के गयासपुर निवासी राजू बिंद (33) हाइवा डंफर पर मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर औराई जा रहा था। रविवार सुबह नैड़ी कठारी ओवर ब्रिज पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से हाइवा की टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुन लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा चालक राजू क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हाइवा चालक के पिता रामसकल बिंद व भाई शिवपूजन बिंद की मौजूदगी में पंचनामा के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें