....................
अस्पताल हो या बाजार, कोविड के प्रति सब लापरवाह
नहीं बरती जा रही सतर्कता, बिना मास्क के घूम रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कोविड के तीसरे संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। साथ ही नया वैरियंट भी दस्तक दे चुका है। जिसको लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया जा रहा है। सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। इसके बाद भी लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार, मंदिर व अन्य स्थानों को छोड़िए अस्पतालों में लापरवाही है।
जिले में इस समय कोविड का कोई एक्टिव केस नहीं है। इससे लोग बेपरवाह हो गए हैं। जबकि विशेषज्ञों ने संक्रमण खत्म होने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी है। जिससे की संक्रमण लौट कर न आए, पर संक्रमण फिर से लौट आया है। ऐसे में नियमों का पालन जरूरी हो गया है।
........................................
फोटो
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन : थर्मल स्कैनिंग नहीं होती
कोविड को लेकर रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। पर रेलवे स्टेशन पर सिर्फ शाम को जांच होती है। रेलवे स्टेशन के गेट पर थर्मल स्कैनिंग मशीन लगी है। जिसकी निगरानी कोई नहीं करता । रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मशीन में सैनिटाइजर ही नहीं है। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट की लाइन में लगे लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। कोई मास्क नहीं लगा रहा है।
..............................................
फोटो
मंडलीय अस्पताल : नहीं लगा रहे मास्क
संक्रमण की दृष्टि से अस्पताल बहुत ही संवेदनशील स्थान है। यहां पर हर रोग के लोग उपचार कराने आते हैं। अस्पताल परिसर में ही कोविड की भी जांच होती है। इसके बाद भी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। कुछ लोग ही मास्क में रहते है। ऐसे में अगर कोई कोविड संक्रमित आता है तो लोग उसकी चपेट में आ सकते है।
.............................................
फोटो
रोडवेज मिर्जापुर : बिना मास्क यात्रा
रोडवेज सफर करने के दौरान यात्रियों को कोविड नियमों का पालन कराने के लिए रोडवेज परिसर में सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रखने का नियम है। बस में चालक द्वारा यात्रियों को सैनिटाइज करने का नियम है, पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। यात्री भी बिना मास्क के यात्रा कर रहे हैं। बस में कुछ लोग ही बिना मास्क के दिखते है।
...........................................
फोटो
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर : सामाजिक दूरी का पालन नहीं
कोविड के नए वैरियंट के साथ तीसरे लहर का खतरा मडरा रहा है। सरकार ने भीड़-भाड़ वाले स्थान के लिए गाइड लाइन जारी किया है, पर मंदिरों में उमड़ रही भीड़ में भी कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। लोग बिना मास्क और बना उचित दूरी के मंदिरों में नजर आ रहे हैं।