फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने समूह से लोन दिलाकर शुरू कराया आवास निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ क्षेत्र के धनसिरिया ग्राम पंचायत में धन के अभाव में अधूरे पड़े काम को पूर्ण कराने के लिए खंड विकास अधिकारी ने तीन लाभार्थियों को समूह से ऋण दिलवाकर आवास निर्माण शुरूकरा दिया।
विज्ञापन

गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित है। ग्राम पंचायतों में पात्र लोगों का चयन कर आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। आवास निर्माण के लिए चयनित लाभार्थियों के खाते में सीधे धनराशि भेजी जाती है। कुछ लाभार्थियों द्वारा आवास का धन निकालकर अन्य मदों में खर्च कर लिया गया है। कुछ लोगों के आवास निर्माण धन के अभाव में अधूरे रह गए हैं। इसको ध्यान मे रखते हुए खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह पहल करते हुए धनसरिया गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी संतोष, उर्मिला देवी पत्नी डबल को पूजा स्वयं सहायता समूह से दस-दस हजार रुपये कर्ज के रूप में धनराशि दिलाकर आवास निर्माण शुरू कराया। उन्होंने लाभार्थियों का आवास निर्माण शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें