फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्रहण काल में स्नान, दान का विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चंद्रग्रहण सात सितंबर 2025 को रविवार की रात नौ बजकर 57 मिनट से लग रहा है। इसका प्रभाव रात्रि एक बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में मंदिरों के कपाट दर्शन-पूजन के लिए बंद रहेंगे। विंध्यवासिनी मंदिर में भी कुछ देर के लिए दर्शन पूजन बंद रहेगा। कितने देर तक विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट बंद रहेंगे, इसका निर्णय शनिवार को होने वाली पंडा समाज की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डाॅ. रामलाल त्रिपाठी ने बताया सूतक दिन में एक बजे से लग जाएगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया ग्रहणकाल में दान पुण्य करने, किसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया चंद्रग्रहण पूरे भारत वर्ष में दिखाई पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया मेष, वृष, कन्या, धनु राशि वालों के लिए फलदायी साबित होगा। मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ व मीन राशि वालों पर विपरीत असर डाल सकता है। उन्होंने बताया कि ग्रहण काल में कपड़े की सिलाई-बुनाई, कैची या चाकू आदि का इस्तेमाल वर्जित है। इस अवधि में मंत्रों के जाप से विशेष फल प्राप्त होते हैं।




पंडा समाज की बैठक में तय होगा दर्शन-पूजन का समय
मिर्जापुर। रविवार को लग रहे चंद्रग्रहण को देखते हुए मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए अभी कोई रणनीति तैयार नहीं हुई है। इस संबंध में पंडा समाज की शनिवार को होने वाली बैठक के बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन का समय तय किया जाएगा। श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्रा ने बताया कि शनिवार की सुबह दस बजे पंडा समाज की कार्यकारिणी बैठक होगी। बैठक के बाद ही मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें