फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 25 करोड़ से बनेंगे बरियाघाट और नार घाट, कराए जाएंगे कई विकास कार्य

विज्ञापन
नगर का बरियाघाट पर ​स्थित कच्चा घाट, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की ओर से बरियाघाट के बगल स्थित कच्चा घाट का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। लगभग 25 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। साथ ही वंदन योजना के तहत नार घाट का भी सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

कच्चा घाट की सीढि़यों की आरसीसी ढलाई कर उस पर पत्थर की सीढि़यां बनाने की योजना है। वस्त्र बदलने के तीन शेड बनवाए जाएंगे। इसमें से दो महिलाओं के लिए तथा एक पुरुषों के लिए होगा। इसके अतिरिक्त एक आरतीघर भी बनेगा। साथ ही अन्य सुंदरीकरण कार्य भी कराए जाएंगे। इसी प्रकार नारघाट में सीढि़यों की मरम्मत के अतिरिक्त वहां स्थित एक मंदिर के भी जीर्णोंद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। यह कार्य वंदन योजना के तहत प्रस्तावित है। इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि उन्होंने नगर के सभी घाटों पर कटानरोधी कार्य व सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृती मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

कटान की जद में हैं अधिकांश घाट-मिर्जापुर। विंध्याचल से लेकर नगर के अधिकांश घाट कटान की जद में हैं। विंध्याचल मेंं तो कम लेकिन शास्त्री सेतु के बाद से पड़ने वाले, रुखड़घाट, पक्का घाट, नारघाट, सुंदरघाट, बरियाघाट आदि कटान की जद में हैं। इनमें से कई घाटों पर कटानरोधी कार्य कराया भी गया है और कई के लिए प्रस्तावित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें