क्षेत्र के तेतरिया कला गांव निवासी मन्नू भारती ने स्थानीय बाजार में संचालित प्राइवेट फाइसेंस बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मन्नू ने बताया कि उनका बेटा बैंक से लोन लिया था। किस्त जमा करने के लिए एक हजार रुपये कम थे। उसने बाकी रुपये जमा कर दी। बाद में उसने एक हजार रुपये भी जमा किया। इसके बावजूद बैंक कर्मी घर जाकर उसके बेटे से एक हजार रुपये ले लिया। रुपये पैसा वापस मांगने पर बैंक मैनेजर और 10 कर्मचारियों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।