मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। आगे कोविड की स्थिति में सुधार होने के बाद ही इसे प्रारंभ किया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ने तथा प्लेटफार्म पर भीड़ की स्थिति को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की तरफ से जोन के परिक्षेत्र में पड़ने वाले स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। अगली सूचना तक प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री स्थगित रहेगी।