विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा लेतीं मिर्जापुर डीएम
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने कहा की दो अक्तूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सुबह साढ़े छह बजे से वृहद साफ सफाई अभियान विंध्य क्षेत्र में चलेगा। सफाई अभियान में नगर विधायक भी शामिल रहेंगे। नगरपालिका की सफाई टीम के साथ अन्य लोगों से भी जुड़ने की अपील की। उन्होंने जगह-जगह रखे गए मलबे को हटाने का भी निर्देश दिया।
परिक्रमा पथ के किनारे बनाई गई नालियों को दो दिन के अंदर पत्थर से ढंकने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने गंगा पुल के शास्त्री ब्रिज पहुंचकर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने 15 अक्टूबर तक शत प्रतिशत काम पूरा करने को कहा। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।