फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : बूथ में छूटा बैलेट बॉक्स, पुलिस लेने पहुंची तो हुआ हंगामा फिर पथराव

Mon, 26 Apr 2021 11:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

वाहनों के टूटे शीशे, कई घायल,  बॉक्स को कब्जे में लेने के लिए करना पड़ा बलप्रयोग, जमालपुर थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में  मतदान समाप्त होने के बाद जब प्रशासनिक अधिकारी सुस्ता रहे थे तभी वायरलेस पर जमालपुर थाना क्षेत्र में बैलेट बॉक्स को लेकर पथराव होने की सूचना प्रसारित होने लगी। जिस पर अधिकारी पुलिस फोर्स लेकर क्षेत्र के धारा गांव स्थित अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर पहुंचे। पहले सीओ सुशील कुमार ने उग्र लोगों को समझाने का प्रयास किया। जब वे नहीं माने और पथराव करते रहे तो लाठियां बरसाकर भीड़ को तितर-बितर किया और फिर दोनों बॉक्स को सुरक्षित स्ट्रांग रूम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जमालपुर ब्लॉक का धारा गांव अति संवेदनशील गांवों में शामिल है। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह व प्रत्याशियों ने भी यहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए प्रशासन को आगाह किया था। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई। सोमवार को रात नौ बजे मतदान खत्म होने पर कर्मचारियों ने बैलेट बॉक्स को सील करके रख दिए। वाहन आया तो कर्मचारी दो बैलट बॉक्स वहीं छोड़ गए। चौकीदारों ने इसकी सूचना दी तो पुलिस मौके पर उसे लेने पहुंची। 

विज्ञापन

पुलिस बैलेट बॉक्स को कब्जे में लेने गई तो गांव के कुछ लोगों ने बैलेट बॉक्स छूटने पर सवाल उठाए और हंगामा करने लगे। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया और पथराव शुरू हो गया। जिससे वहां मौजूद पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चुनार सीओ सुशील यादव, जमालपुर थाना अध्यक्ष विजय सरोज ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ कर सुरक्षित बॉक्स को वहां से हटाकर स्ट्रांग रूम भेजवाया। 

एसडीएम बोले, बॉक्स नहीं पोलिंग पार्टी छूट गई थी
सीलबंद बैलेट बॉक्स छूटने और शांतिपूर्ण मतदान का अंत हंगामे से होने की वजह पर प्रशासनिक महकमा लीपापोती करने में जुटा रहा। जब इस बाबत उपजिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से पूछा गया तो वे अलग कहानी बताते नजर आए। उन्होंने बताया कि रात की वज़ह से जल्दी-जल्दी में बॉक्स नहीं पोलिंग पार्टी ही छूट गई थी। जब उसे पुलिस लेने गई तो कुछ लोग हंगामा करने लगे, लेकिन मामला शांत हो गया। वहीं थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज का कहना है कि उपद्रवियों की पहचान हो गई है। कठोर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त और किसी के घायल होने से उन्होंने इनकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें