फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 31 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से मंगलवार को पुलिस भर्ती घोटाला और पीसीएस का पेपर लीक होने के विरोध में पेहटी चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन


पुतला दहन कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार प्रचंड बहुमत पाने के बाद भी सिर्फ एक धर्म और एक जाति के लिए कार्य कर रही है।

जिसका प्रमाण प्रदेश सरकार द्वारा किया गया पुलिस भर्ती घोटाला है। यह किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए देश तोड़ने वाला कार्य है। इस सरकार में पुलिस भर्ती में घोटाले के साथ ही पीसीएस का पेपर भी लीक हो रहा है।
विज्ञापन


जिसका भाजयुमो विरोध करती है। कहा कि प्रदेश सरकार के विरोध में आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

पुतला फूंकने वालों में लाल बहादुर सरोज, धनंजय त्रिपाठी, श्याम सिंह, मयंक गुप्ता, अमित सिंह, अभय मिश्रा, रजनीकांत, सर्वजीत शुक्ला, मनोरथ द्विवेदी, जितेन्द्र यादव, सुरेश जायसवाल, धर्मजीत, सतीश उपाध्याय, सोनू दुबे, आदित्य, रंजीत, राहुल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें