हलिया थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग मवईकलां गांव में बाइक व साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन और साइकिल सवार किशोरी घायल हो गई ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां उपचार के बाद बाइक सवार युवक की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी आशीष (26), छविलाल (35) व हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कलां निवासी धर्मजीत (30) एक बाइक पर सवार होकर हलिया बाजार दवा लेने जा रहे थे। वे हलिया लालगंज मार्ग मवईकला गांव में पहुंचे थे कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से खाद्यान्न साइकिल पर लेकर जा रही सुईया कलां निवासी किरन (14) से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग व साइकिल सवार किशोरी घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा 108 से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहां से बाइक सवार छविलाल की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।