फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष पीएम आवास के लक्ष्य में पिछड़ा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में इस समय पीएम व सीएम आवास की प्रगति अपेक्षा अनुरूप नहीं रही। हालांकि इसके लिए कोरोना को जिम्मेेदार ठहराया जा रहा है लेकिन कहीं न कहीं विभाग भी जिम्मेदार है। जिले में पिछले वर्ष में 15.16 प्रतिशत आवास अपूर्ण कराए गए। जिले के 12 विकास खंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2020-21 में लक्ष्य 12,664 के सापेक्ष 10,773 अर्थात 84.75 प्रतिशत आवास ही पूर्ण हो सके हैं। हलिया में 66.47 तथा राजगढ़ 70.14 प्रतिशत मकान ही पूर्ण कराए जा सके। 2021-22 में लक्ष्य 8265 के सापेक्ष 1063 अर्थात 12.87 प्रतिशत ही आवास पूर्ण हुए। इसमें लालगंज में 1082 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 151 आवास पूर्ण हुए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह से मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 2020-21 में जिला लक्ष्य से 20 प्रतिशत पीछे है। 827 के सापेक्ष 655 अर्थात 79.20 प्रतिशत आवास ही पूर्ण हैं। सबसे खराब स्थिति हलिया, राजगढ़, पटेहराकला की है। सत्र 2021-22 में लक्ष्य 4666 के सापेक्ष मात्र तीन सौ 64 अर्थात 7.80 प्रतिशत आवास ही पूर्ण कराए गए। सबसे खराब सीखड़, जमालपुर एवं हलिया की है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास के तहत कन्वर्जेन्स- टायलेट, बिजली, एलपीजी, जल कनेक्शन की फीडिंग में स्वीकृत 56,751 के सापेक्ष 47,248 पूर्ण हुए हैं। फीडिंग में सबसे खराब हलिया, जमालपुर, कोन हैं।
लालगंज: विकास खंड में 2020-2021 में एक सौ पांच आवास पूर्ण हुए हैं और 122 आवास अधूरे हैं। इसी प्रकार 2021-22 में प्रधानमंत्री आवासों 11082 में से 172 ही पूर्ण किए जा सके। शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री आवास 2020-21 में 116 के सापेक्ष 103 पूर्ण किए गए। वहीं 2021-2022 के 721 के सापेक्ष 98 पूर्ण हैं, शेष निर्माणाधीन हैं। खंड विकास अधिकारी रामाकांत ने बताया कि अधूरे आवास में तेजी लाई गई है। समय सीमा के अंतर्गत पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पटेहरा : विकास खंड की 50 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020- 21 व 21-22 में कुल 592 प्रधानमंत्री आवास अधूरे पड़े हैं। विकास खंड की 50 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 में कुल 1044 के सापेक्ष 148 व वर्ष 21-22 में छह सौ पांच के सापेक्ष कुल 444 प्रधानमंत्री आवास अधूरे हैं। इस संबंध में एडीओ आईएसबी राजेश गौतम का कहना है कि वर्ष 20-21 में जो आवास अधूरे हैं उनमें ज्यादातर भूमि संबंधी विवाद हैं और कुछ लोग पलायन कर गए हैं। वर्ष 21 - 22 में जो आवास अधूरे हैं। उन सभी मे कार्य चल रहा है जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जिगना, विकास खंड छानबे में वर्ष 2020--21 में कुल 11सौ आठ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास 97 ग्रामपंचायतों में आवंटित किया गया है। जिसमें 1069 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण हो चुके हैं शेष आवासों का निर्माण कार्य जारी है । हलिया,विकासखंड के 79 ग्राम पंचायतों में दो हजार दो सौ प्रधानमंत्री आवास आवास के सापेक्ष 1470 पूर्ण कर लिए गए हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि एक हजार चार सौ 70 आवास पूर्ण हो गए हैं अधूरे 17 आवासों पर कार्य प्रगति पर है।
30 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश
मिर्जापुर। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पिछले दिनों बैठक कर योजना की समीक्षा की थी। उन्होंने चेतावनी देकर कहा है कि सभी आवास 30 नवंबर तक हर हाल में पूरे कर लिए जाय। इस संबंध में उन्होंने कई ग्राम सचिवों का स्थायीकरण भी रोका है।
डीआरडीए परियोजना निदेशक अनय मिश्र ने बताया कि के सभी ग्राम सचिवों को चेतावनी दी गई है। सभी आवासों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें