फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संस्कृत विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति नगण्य, पास होते हैं शत प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। रैकल गांव स्थित जर्जर भवन में संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। श्री गणेशानंद अर्ध शासकीय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों की कुल संख्या 117 है। नामांकन के बाद से भी यहां विद्यार्थियों की उपस्थिति नगण्य है, लेकिन यहां के शत प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में पास होते हैं।
विज्ञापन

इस विद्यालय में कुल तीन अध्यापकों की तैनाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक अध्यापक कभी-कभार विद्यालय खोलकर बैठे देखे जाते हैं। बाकी दो अध्यापक विद्यालय आते ही नही हैं। शनिवार को विद्यालय में मौजूद अध्यापक नागेश पांडेय से पूछे जाने पर बताया कि दो अध्यापक विद्यालय के काम से जिले पर गए हैं। विद्यालय में कुल 117 विद्यार्थियों का नामांकन है। शनिवार को विद्यालय में मात्र एक ही छात्रा मौजूद मिली। विद्यालय भवन भी जर्जर हो गया है। न तो छत है और न ही फर्श बनी है। दीवार पर प्लास्टर भी नहीं हुआ है। विद्यालय भवन का केवल ढांचा खड़ा है। विद्यालय में बिजली और पानी तक की व्यवस्था नहीं है। नागेश पांडेय ने बताया कि 1979 में प्रबंधन की तरफ से आधे-अधूरे विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया था और चार शिक्षकों की तैनाती कर पठन-पाठन शुरू कर दिया गया था। तब से आज तक विद्यालय के रख-रखाव की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्ष 2023 में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर मरम्मत के लिए धन स्वीकृत करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी थी। फाइल सीडीओ स्तर पर आज भी लंबित पड़ी हुई है। डीआईओएस राजकुमार दीक्षित का कहना है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जल्दी ही मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें