फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता में शामिल होंगे मंडल के पांच बाल विज्ञानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लखनऊ में 27 नवंबर को होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के पांच बाल विज्ञानी अपने नव प्रवर्तन का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञान क्लब के मंडलीय समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 की यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो अपरिहार्य कारणों के चलते नहीं हो सकी थी। इसमें विंध्याचल मंडल के पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है।। इनमें चार मिर्जापुर और एक सोनभद्र का विद्यार्थी शामिल है। मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 20 दिसंबर 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर में आयोजित की गई थी। जो स्थगित हो गई थी। इसके लिए जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा के नागेंद्र मौर्य, सेंट जोसफ स्कूल शक्तिनगर सोनभद्र के वेदांश मिश्रा, सेमफर्ड स्कूल मिर्जापुर के श्रेयांश विश्वकर्मा, राजकीय उच्च तर माध्यमिक स्कूल आही मिर्जापुर के विकास, राजकीय उच्च तर माध्यमिक विद्यालय भरपुरा पहाड़ी मिर्जापुर के रोहित शामिल हैं। राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 40000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 30000 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा अन्य पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये की धनराशि, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें