फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
भावां। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात छत पर सो रही 14 साल की किशोरी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम को पड़ोस में जन्मदिन की पार्टी चल थी। इसमें वह अपनी बहनों के साथ शामिल होने के लिए गई थी। देर रात खाना खाने के बाद वह अपनी बहनों के साथ छत पर सो गई। रात करीब एक बजे पड़ोस का युवक छत पर आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
बगल में सो रही छोटी बहन की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी युवक छत से कूद कर भाग गया। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें