फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
खेल विभाग व जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को भिस्कुरी स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का समापन किया गया। मंगलवार को कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन व जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग के भारोत्तोलन में 49 किलो में अशोक, 55 किलो में नीरज यादव, 61 किलो में हिमांशु विश्वकर्मा और 67 किलो में बालाजी प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में 40 किलो में ज्योति यादव, 43 किलो में वंदना यादव, 46 किलो में नीलम साहनी, 49 किलो में रितिका प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग में 55 किलो में विजय मौर्या, 61 किलो में शुभम चतुर्वेदी, 67 किलो में अभिषेक कुमार, 73 किलो शुभम प्रथम रहे। सीनियर बालक वर्ग भारोत्तोलन में 55 किलो में अभिषेक कुमार प्रथम, 61 किलो में आदित्य कुमार, 67 किलो में अरुण कुमार कुशवाहा, 73 किलो में दीन बंधु, 81 किलो में रिशभ मिश्रा प्रथम रहे रहे। बालिका वर्ग में 45 किलो में उपासना सिंह, 49 किलो में आकांक्षा सिंह, 55 किलो में सविता चौहान, 64 किलो में अंजली पांडेय प्रथम रही। जूडो सब जूनियर बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्ग में नीरज कुमार, प्रवीण सिंंह, हर्ष सिंह, बादल यादव प्रथम रहे। बालिका वर्ग में सुनैना, खुशबू, स्वाति, साक्षी पटेल प्रथम रही। जूनियर बालक वर्ग में रामबली प्रथम रहे। सब जूनियर बालक वर्ग बैडमिंटन में एकल में आदित्य व डबल में कलश व अखिल, सब जूनियर बालिका वर्ग में एकल में सिफाली व डबल में सिफाली व वनिशा प्रथम रही। जूनियर बालक वर्ग में एकल आदर्श, डबल में प्रतिक व आदित्य सिंह रहे। जूनियर बालिका वर्ग में एकल सिफाली विजयी रही। सीनियर बालक वर्ग बैडमिंटन में एकल में सुजित कुमार, डबल में अदनान रजा व सुजीत कुमार विजयी रहे। कुश्ती सब जूनियर बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्ग में मोनू पाल, रियांशू सिंह, अक्षय यादव, नीरज यादव, बालिका में पूजा पाल विजयी रही। जूनियर बालक वर्ग कुश्ती में कमलेश यादव, हालीम खां, कृष्णा यादव, कृष्णा यादव, भोले शर्मा आदि रहे। सीनियर बालक वर्ग कुश्ती में लाखन यादव, अमरजीत यादव, अनिल यादव, सूरज यादव, राकेश मौर्या विजयी रहे। युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार व क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर कमलापति त्रिपाठी, निधि सिंह पटेल, विवेक कुमार मिश्रा,संतोष, प्रवीण मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें