भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी काॅलेज में 22 जनवरी को विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अशोक सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व का विकास करना है। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालय तथा गैर शैक्षणिक संस्थानों से वे छात्र प्रतिभाग करेंगे, जिनकी आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशालय (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना होंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.राम मोहन अस्थाना, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में से 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। जो विधानसभा लखनऊ में अपना भाषण देंगे। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को तीन मिनट का समय दिया जाएगा तथा उनका बहुस्तरीय मूल्यांकन किया जाएगा। अधिकतम अंक पाने वाले छात्र व छात्राओं का चयन किया जाएगा।