फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगेगी स्वचालित सीढ़ी, डीआरएम पहुंचे

Thu, 14 Jul 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
रेल - फोटो : train
विज्ञापन
जिले में 21 जुलाई को रेलमंत्री द्वारा स्वाचालित सीढ़ी तथा राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा 16 को मेमू ट्रेन का उद्घाटन करने की खबर लगते ही इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने बुधवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर हो रही तैयारियों का जायजा लिया।  
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी प्रकार की काई लापरवाही नहीं बरती जाए। सारी तैयारी को पूर्ण रखा जाय। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। 
बता दें कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु का 21 जुलाई को मिर्जापुर में आगमन हो रहा है।   वह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर बनाई जाने वाली स्वचालित सीढ़ी का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जिले के लोगाें को अन्य सौगात भी दे सकते हैं। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 16 जुलाई को इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलने वाली मेमू ट्रेन का उदघाटन करेंगी। एक साथ दो दो मंत्रियों का कार्यक्रम मिर्जापुर में होने पर मंडल के आला अधिकारी बुधवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
  उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए कमी मिलने पर कड़ी फटकार लगाई। प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर छत से पानी टपकता देख डीआरएम नाराज हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें