फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्रकार भवन के लिए भूमि देने का आश्वासन

विज्ञापन
लायंस स्कूल में आयोजित मीरजापुर प्रेस क्लब ट्रस्ट की संगोष्ठी का संबो​धित करते एमएलसी विनीत सिं
विज्ञापन
मिर्जापुर। वरिष्ठ साहित्यकार अरुण आदित्य ने कहा है कि जो चुनौतियों का सामना करे वही पत्रकारिता है, मात्र समाचारों का प्रकाशन ही पत्रकारिता नहीं। वह मिर्जापुर प्रेस क्लब ट्रस्ट के तत्वावधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित वैश्विक परिदृश्य में पत्रकारिता विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।
विज्ञापन

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यदि पत्रकार न रहें तो सरकार तानाशाह हो जाएगी। एमएलसी विनीत सिंह ने पत्रकारों को गुटबाजी से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि झाड़ू बंधी रहती है तो सफाई करती है, लेकिन बिखर जाने पर स्वयं कचरा बन जाती है।
पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने पत्रकार भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नगर विधायक ने पत्रकार भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विनीत सिंह ने जमीन मिलने पर दूसरे दिन से निर्माण कार्य कराने का भरोसा दिया। कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा, जो छिपाया जाए वह खबर है और जो दिखाया जाए वह प्रचार है। डॉ. योगानंद गिरी ने पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बनाए रखने पर जोर दिया। विषय प्रवर्तन संयोजक अमरेश मिश्र, अध्यक्षता राजेश मिश्र व संचालन संतोष ऊमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें