फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए घेरेंगे विधानसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और पुरानी पेंशन योजना की बहाली नहीं की गई तो वे 24 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कर्मचारियों के हित में 28 सूत्री मांगपत्र शासन को सौंपा है। यदि इसके सकारात्मक परिणाम नहीं आए तो संगठन 24 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष विजयश्याम तिवारी ने कहा भत्तों को दिए जाने संबंधी मांगों के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम किया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायणजी दुबे ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी 24 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। संचालन करते हुए जिला महामंत्री कमल कुंज चौबे ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी के आह्वान पर विधानसभा घेरो कार्यक्रम में जिले से भी हजारों कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। मंडल व सोनभद्र जिलाध्यक्ष विनय द्विवेदी, मंडल महामंत्री सतीश मिश्रा व अन्य ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रभाशंकर आजाद, राजकुमार यादव, ममता, पुष्पा, रीता देवी, मीरा देवी, पुनीत दुबे, कमल, अमरेश, जयप्रकाश, शिव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें