फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मांगलिक कार्यक्रम में पहुंचे असम के राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार विधायक अनुराग सिंह के मगरहां गांव स्थित नवनिर्मित आवास पर सोमवार को असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य पहुंचे। वे विधायक के पुत्र श्लोक सिंह के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल ने विधायक के पिता पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को स्मृति चिह्न भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। इसके साथ ही विधायक अनुराग सिंह व उनके पुत्र श्लोक सिंह को शुभकामनाएं दीं। भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने राज्यपाल को अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें