फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव में तीन दिनों तक कला, साहित्य व फैशन का होगा संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पहली बार वृहद स्तर पर तीन दिवसीय अंतर संकाय युवा महोत्सव दिशा 2020 का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव नृत्य, संगीत, साहित्यक, थियेटर, चित्रकला आदि कई विधाओं में छात्र विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेंगे। प्रथम दिन कार्यक्रम का शुुभारंभ विश्व प्रसिद्घ कवि और यूथ आइकन डा. कुमार विश्वास बतौर मुख्य अतिथि कविता पाठ करेंगे और अभिनेता रविकिशन संबोधित करेंगे। यह बातें साउथ कैंपस की आचार्य प्रभारी प्रो. रमादेवी निम्मानापल्ली ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

आचार्य प्रभारी ने बताया कि इस बार युवा महोत्सव क्रीड़ा संकुल में आयोजित किया जाएगा। प्रथम दिन छह फरवरी की शाम को डा. कुमार विश्वास कार्यक्रम का शुभारंभ कर कविता पाठ करेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेक्टर प्रो. वीके शुक्ल करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरु की दी गई है। बड़ा पंडाल बनाया जाएगा। इसमें छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें दो हजार दक्षिणी परिसर के छात्र होंगे। जिले के लोग भी डा. कुमार विश्वास के कार्यक्रम में आ सकते है। इसके लिए टिकट लगेगा। दक्षिणी परिसर के छात्र और स्टाफ के लिए कार्यक्रम नि:शुल्क रहेगा। छात्र सलाहकार डा. रत्न शंकर मिश्र ने कहाकि परिसर में संचालित 23 पाठ्यक्रम के दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के प्रतिभाग करेंगे।
महोत्यव के दूसरे दिन प्रख्यात रंगकर्मी व फिल्म कलाकार डा. रतिशंकर त्रिपाठी द्वारा अभिनीत नाटक उत्तर रामायण की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन आठ फरवरी को रंगारंग फैशन नाइट होगा। इसमें फैशन डिजाइन के छात्र-छात्राओं के अलावा बाहरी डिजाइनर भी अपनी प्रस्तुति से रैंप पर जलवा बिखेरेंगे। युवा महोत्सव में 30 प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। आरजे अरुंधति का भी कार्यक्रम किया जाएगा। पशु विज्ञान संकाय के होने वाले वार्षिक कार्यक्रम कलरव भी इसी महोत्सव में संयुक्त रूप से होगा। इस अवसर पर साउथ कैंप के पत्रिका का भी विमोचन होगा। इस अवसर पर पत्रकारिता व जनसंप्रेषण के नवीन कुमार, छात्रावास समन्वयक डा. बीएमएन कुमार, उप मुख्य आरक्षाधिकारी डा. महिपाल चौबे, राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. मनोज कुमार मिश्रा, पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान संकाय के छात्र सलाहकार डा. उत्कर्ष त्रिपाठी, डा. कौस्तव चटर्जी रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए डीएम-एसपी को लिखा पत्र
हाल ही में दक्षिणी परिसर में हुए बवाल को देखते हुए युवा महोत्सव में छह हजार लोगों के उपस्थिति के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी जरुरी है। इस संबंध में आचार्य प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के लिए डीएम और एसपी को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी रहेंगे।
कुमार विश्वास के कार्यक्रम का टिकट 300 रुपये
कुमार विश्वास के कविता पाठ कार्यक्रम के लिए बाहर से आने वाले लोगों के लिए फीस निर्धारित की गई है। 300 रुपये प्रति टिकट मुल्य रखा गया है। टिकट दक्षिणी परिसर में मिलेगा। साथ ही कुछ दिन बाद नगर के किसी एक स्थान का भी चयन किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
दिशा युवा महोत्सव में तीन दिनों तक विभिन्न महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। म्यूजिकल इवेंट में क्लासिकल म्यूजिक, तबला वादन, ग्रुप इंडियन सांग, ग्रुप वेस्टर्न सांग, डांस में क्लासिकल डांस, फोक, क्रियेटिव, शार्ट प्ले, आर्ट में आन स्पाट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, रंगोली, मेंहदी, क्वीज, वाद-विवाद, निबंध लेखन आदि कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें