फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 15 हजार का इनामी तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। मड़िहान पुलिस ने वन विभाग के स्टोर रूम से बैटरी चोरी के 15 हजार के इनामी आरोपी को रविवार को रैकरा जंगल से गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मड़िहान स्थित वन विभाग के स्टोर रूम का ताला तोड़कर तीन सितंबर की रात 24 बैटरी चोरी हो गई थीं। प्रभारी लिपिक हरेराम शुक्ला ने मड़िहान थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गोपलपुर जंगल से पिकअप पर लदी 24 बैटरी के साथ लाडले निवासी सदनगंज मड़ियाहूं जौनपुर व मनीष धरिकार निवासी गोपलपुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे आरोपी परसौना गांव निवासी राजा की तलाश की जा रही थी। पिछले हफ्ते पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी पटेहरा भारत सुमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रैकरा जंगल से राजा उर्फ रिंकू धरिकार को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। उसके ऊपर विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें