फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र ददरी गांव में सोमवार को दबिश देकर लालगंज और स्वाट टीम ने असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर मौके से तमंचा और असलहा बनाने का उपकरण बरामद किया। मुख्य आरोपी अपने पुत्र के साथ मौका पाकर भाग गया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी दयाशंकर उर्फ जेहली बिंद अपने पुत्र रामआशीष उर्फ छोटू के साथ मिलकर मड़ई में अवैध शस्त्र बनाने व बेचने का कार्य करता है। लालगंज पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध असलहा खरीद फरोख्त करने वाले लोग मौजूद हैं। पुलिस और स्वाट टीम ने दबिश दी। पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ लिया पर असलहा बनाने वाला मुख्य आरोपी दयाशंकर और उसका पुत्र रामआशीष मौके से कुछ असलहा लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने मड़ई से सूरज उर्फ सूर्यकांत बिंद निवासी जोधीपुर विरौरा थाना विंध्याचल, रामभजन उर्फ नक्षत्र शर्मा पुत्र संतलाल शर्मा निवासी बबुरा थाना विंध्याचल और सुनील कुमार बिंद निवासी कोलाही विजयपुर थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन तमंचा, चार कारतूस, शस्त्र बनाने में प्रयोग होने वाले सामान और अर्द्धनिर्मित तमंचा, खोखा, लोहा गरम करने की भट्ठी आदि बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह, एसआई जयदीप सिंह, उप निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, कांस्टेबल बृजेश सिंह, राजसिंह राणा, वीरेंद्र सरोज, नितिल सिंह, संदीप राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें