फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर को सीडीओ ने किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर व एक्सरे केंद्र का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालन से संबंधित कागजात केंद्र नहीं दिखा सका। इसपर सीडीओ ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को डायग्नोस्टिक सेंटर व एक्सरे मशीन सीज करने का आदेश दिया। वहीं, अल्ट्रासाउंड मशीन के कागजात पाए गए लेकिन चिकित्सक अनुपस्थिति थे।
विज्ञापन

लालगंज में पिछले पांच माह से अधिक समय से यह पैथालॉजी सेंटर संचालित हो रहा था। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच की। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच में देखा कि मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इससे स्पष्ट हो गया कि यह पैथालॉजी सेंटर कार्यरूप में है और संचालित हो रहा है। सीडीओ ने अवैध पैथालाजी पर लगाम कसते हुए उसे सीज करने का आदेश दिया। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब वर्मा से कहा कि अवैध संचालित डायग्नोस्टिक सेंटर व एक्सरे मशीन को सीज कर उसकी सूचना जिलाधिकारी को भेजी जाए। इसके बाद उन्होंने फार्म आठ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक्स-रे और पैथोलॉजी दोनों सीज किया जाएगा क्योंकि दोनों अवैध हैं। बता दें कि मौके पर पैथालॉजी संचालक भी नहीं था। जांच के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व डा पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें