मिर्जापुर। जिले में रिक्त पंचायत सहायक के 101 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए बुधवार से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 जून तक आवेदन पत्र जमा होंगे।
डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुति के बाद पांच जुलाई से सात जुलाई तक चयनित पंचायत सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि आवेदन जमा होने के बाद 19 से 26 जून तक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इसके बाद 27 जून से चार जुलाई तक आवेदन पत्रों का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिटी ब्लॉक में लेड़ू, भटौली, देवापुर पचवल, अमोई, दुबरा पहाड़ी, लोहंदीकला, महुवारीकला, बढ़ौली, अहमलपुर, हुरुआ, विजयपुरा, गोपालपुर, सरैया, चितावनपुर, तरकापुर ग्रामीण व राजपुर में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं।
कोन ब्लाक के जगापट्टी, जगदीशपुर, हरसिंगपुर, विकास खंड छानबे में बदेवरा चौबे, नेगुराबान सिंह, रैपुरी, परवां, तिलई मौआर, ऊंचडिह, गौरा, गोड़सर पांडेय, खम्हरिया दमुआन, मिश्रपुर, कोलेपुर, चेहरा, बरहा खुर्द, नौगांव, विंध्याचल केवटान, निफरा, बीजरकला व बरबटा। पहाड़ी ब्लाक में कनौरा, दाढ़ीराम, मोहनपुर भवरख, धरमदेवा, बेदौलीकला, तोसवां व सूर्यवार।
लालगंज के धसड़ा, रेही, रामपुर कामता प्रसाद व रामपुर वासिद अली, नरायनपुर में दर्रा, गरौड़ी, घुरहुपर, जगरनाथपुर, जलालपुर माफी, रैपुरिया, रानीपुर, सरैया सिकंदरपुर, भरेहठा व बरेवां में नियुक्ति होगी।
जमालपुर के बरीसलाहपुर, दौलताबाद, सकरौड़ी, बिसराकला, चंदौली, फत्तेपुर, जमालपुर, मु. बरईपुर, रघुनाथपुर, करजी, सहेवा महेवा, डेढ़ौना, रोशनहार, गौरी, सहिजनीकला खुर्द व मीरजापुर खुर्द में पद रिक्त हैं।
पटेहरा कला ब्लॉक के नेवढि़या, रैकरा व मलुआ में नियुक्तियां होगी। राजगढ़ ब्लाॅक के पतेरी, नुआंव, खम्हवा जमती, जमुहार, गोबरदहां, डडिया, बलुआ बजाहुर, बैरमपुर, सेमरा बरहो, खुटारी, कुड़ी व रामपुर 38 में रिक्त पदों पर तैनाती होगी। इसी तरह सीखड़ में रामगढ़ कलां, गोविंदपुर उर्फ धन्नूपुर, छितकपुर व शिल्पी में पद खाली हैं।
मझवां के बाड़ापुर, करसड़ा, जलालपुर व पड़ेरी में नियुक्तियां होंगी। इसी तरह हलिया ब्लॉक मझिगवां, महेशपुर, बसकोप, सिकटा व भिटहां में पद रिक्त हैं।