फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खींचतान में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण रुका

Sat, 26 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अंत्येष्ठि भवन निर्माण अधूरा
विज्ञापन
कोन ब्लॉक के मझिगवां में बन रहा अत्याधुनिक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान की आपसी खींचतान में रुक गया है। काम पूर्व प्रधान ने अपने कार्यकाल में शुरू कराया था। चुनाव में हार के बाद काम रुक गया है। उधर वर्तमान प्रधान का कहना है कि पूर्व प्रधान ने सारा धन निकाल लिया है। अब तक के निर्माण में मानकों की अनदेखी भी की गई है। शेष काम भी पूर्व प्रधान ही कराएं। वहीं निर्माण पूरा न होने के चलते अंत्यष्टि के लिए आ रहे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


कोन में गंगा किनारे शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। यहां का दाहसंस्कार लोग काशी के बराबर मानते हैं। इसी कारण मध्य प्रदेश सहित दूरदराज से लोग दाहसंस्कार के लिए आते हैं। लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से 14 लाख की लागत से मझिगवां में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। कोन ब्लाक के जेई दिनेश तिवारी की ओर से अंत्येष्टि स्थल के लिए स्टीमेट बनाने के बाद काम शुरू हुआ। मझिगवां के राज नारायण यादव ने अपने प्रधानी के समय निर्माण शुरू कराया।

निर्माण और सामग्री आपूर्ति के नाम पर बजट आते ही लगभग दस लाख रुपये निकाल लिए। इसके आठ माह बाद काम शुरू कराने का आरोप है। निर्माण चल ही रहा था कि पंचायती चुनाव हुए। इसके बाद नए प्रधान लालचंद्र बने। अब वह स्थल के निर्माण में रुचि नहीं दिखा रहे। उनका कहना है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही सारा पैसा निकाल लिया गया है। अब हालत यह है कि खींचतान के कारण काम रुका हुआ है।
विज्ञापन


छत के लेबल तक काम कराया जा चुका है। गांव के सचिव अक्षैयबर नाथ ने कहा कि जितना काम हुआ है, अभी तक उसकी फीडिंग नहीं हो पाई है। फीडिंग होते ही काम शुरू कराया जाएगा। पूर्व प्रधान राज नारायण का कहना है कि आहरित धन से ज्यादा काम करया जा चुका है। अब आगे बजट आता है तो शेष काम कराया जाएगा। वहीं प्रधान लालचंद्र का कहना है कि पूर्व प्रधान द्वारा निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। अंत्येष्टि स्थल का काम पूर्व प्रधान से ही पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें