फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंश ने 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण, विनय भी चमके

विज्ञापन
प्रदेशीय एथलेटिक्स में मंडलीय टीम के साथ स्वर्ण पदक विजेता अंश यादव।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन


अदलहाट। प्रयागराज के मालवीय स्टेडियम में चल रही 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को भदोही के अंश यादव ने अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मिर्जापुर के अहरौरा निवासी विनय कुमार ने अंडर-17 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर में रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

अंश श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा आठ और विनय जय हिंद विद्या मंदिर अहरौरा में कक्षा 10 के छात्र हैं। मंडल को अब तक दो स्वर्ण और एक रजत पदक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें