जिला जेल में बंद चल रहे एक और बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर सोमवार को जिला चिकित्सालय से इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। बीमार बंदी को सांस लेने में तकलीफ होना बताया जा रहा था।
जिला कारागार में बंद चल रहे बंदियाें के बीमार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक और बंदी के बीमार होने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
जिला जेल में पिछले कुछ दिनाें से त्रिभुवन 32 वर्ष नामक एक बंदी बंद चल रहा है। जिसकी तबीयत खराब होने पर उसे रविवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।