फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूलभरी आंधी चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 02 Jun 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सांयकाल मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। सांयकाल करीब साढ़े छह बजे धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। करीब घंटे भर तेज हवा में कई मड़हे भी उड़ गए।
विज्ञापन


आंधी और तूफान के चलते काफी देर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रुक रुक कर हल्की बूंदाबांदी से तापमान भी लुढ़क गया। वहीं विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर अंधेरे में डूबा रहा।

सुबह से दोपहर बाद तक प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल रहे, लेकिन सांयकाल अचानक मौसम ने करवट बदला और घंटे भर  तेज धूल भरी आंधी चलने से जो जहां था, वहीं रुक गया।
विज्ञापन


आधे घंटे बाद रुक रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं विद्युत आपूर्ति ठप होने से बाजाराें की रौनक गायब हो गई। नगर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी मौसम गड़बड़ाने से झुग्गी-झोपड़ी भी उड़ गए।

 वहीं सड़कों पर चलने वाले वाहनों के पहिए कुछ देर के लिए थम गए। कुछ देर बाद मौसम सामान्य होने पर सड़कों पर आवागमन सुलभ हो सका।

अचानक मौसम में आए बदलाव से विगत कई दिनाें से पड़ रही प्रचंड गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। आंधी के चलते पोल पर लटक रहे बिजली के तार के टूट कर गिर जाने से कई मोहल्लों में बिजली गुल रही, वहीं सड़कों के किनारे लगे पेड़ों के डाल टूट कर गिरने से आवागमन में असुविधा हुई।
विज्ञापन


कई मोहल्लाें की विद्युत आपूर्ति ठप होने से अंधेरा पसरा रहा, जिससे लोगों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें