फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनिल कुमार अध्यक्ष, शंकर लाल बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के कटरा बाजीराव स्थित एक होटल में शनिवार को टैक्सेशन बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें अनिल कुमार अध्यक्ष और शंकर लाल सचिव चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी नीरज कुमार त्यागी और उपचुनाव अधिकारी तबरेज अहमद के निर्देशन में सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र, सचिव पद पर शंकर लाल सोनी चुने गए। इसी तरह उपसचिव पद पर गुंजन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन श्रीवास्तव, आय व्यय निरीक्षक पद पर मनोज कुमार और सूचना मंत्री के पद शिव कुमार शुक्ल का चयन किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के पद पर कवल चंद्र वर्मा, पंकज कुमार, विमल कुमार कौशल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार त्यागी, मनीष कुमार और इरशाद अहमद चुने गए। चुनाव अधिकारी ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए काम करती रहेगी। इस दौरान अशोक कुमार दुबे, सौरभ श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार दुबे, अंकुर श्रीवास्तव, प्रनय त्रिपाठी, अंशुमान सिंह मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें