फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र घेरा

Tue, 05 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाहों इलाके में एक सप्ताह से बिजली नहीं आने पर सोमवार को बाजार के व्यापारियों एवं ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने खैरा पावर हाउस पर तैनात कर्मचारियों का घेराव कर लिया और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


  तालाबंदी की सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता चुनार रणविजय सिंह ने ग्रामीणों को बिजली देने का आश्वासन देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। लोगों ने चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।

पाहाें गांव के प्रधान पुत्र धीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमार को पाहों बाजार के व्यापारी व गंाव के ग्रामीण भारी संख्या इकट्ठा होकर खैरा पावर हाउस पर पहुंचे।
विज्ञापन

   नाराज लोगों ने पावर पर तैनात कर्मचारियेां का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरु कर दी। कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों तथा ठेकेदार की लापरवाही के कारण इलाके में एक सप्ताह से बिजली नहीं है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार अधिकारियाें से मिलीभगत कर कागजों पर मरम्मत कार्य दिखा कर लाखों हड़प ले रहे हेैं। इससे इलाके में आए  दिन तार टूट रहे हैं। ट्रांसफार्मर भी जल जा रहे हैं। जिसको बनाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आ रहा है।

 यहीं वजह है कि इलाके में बिजली नहीं आ रही है। नाराज लोगों ने अपना गुस्सा उतारने के लिए  ठेकेदार व उनके कर्मचारियों को खोजना शुरू किया तो वह खिसक गए।  ग्रामीणों  ने चेतावनी दी एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था नहीं सुधरी तो वह चक्का जाम करेंगे। इस मौके          पर धीरज त्रिपाठी, श्यामलाल सिंह, श्रवण कुमार सिंह, पिंटू गुप्ता, रविंद कुमार, भवदीप सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि भारी संख्या में ग्रामीण व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें