फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों मंे फल का वितरण किया

Tue, 05 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अहरौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को फल वितरित करते शिक्षक ।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सोमवार से फल वितरण शुरु हो गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरनाथ सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिलमन देवरिया में फल वितरण किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि सभी विद्यालयों में शासन की मंशानुरुप फल वितरण किया जाए।

इस दौरान बीईओ अतुलदत्त तिवारी, सत्यंबदा सिंह, रतन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों मेें पढ़ने वाले बच्चों की सेहत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को फल का वितरण किया जाना है। इसके तहत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को फल वितरण किया गया। पड़री संवाददाता के अनुसार बीडीओ चंदनदेव पांडेय ने उच्च प्राथमिक विद्यालय तोसवंा में बच्चों को फल वितरण किया।

   कछवां संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बरैनी में प्रधानाचार्य धीरज पांडेय ने फल वितरण किया। प्राथमिक विद्यालय बंधवा में ब्लाक प्रमुख संध्या गुप्ता ने फल वितरण किया। इस दौरान बीईओ कन्हैया लाल, श्रीकांत पाठक आदि मौजूद रहे। जिगना संवाददाता के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने फल वितरण किया।
विज्ञापन


 गोड़सर पांडेय में ग्राम प्रधान केशराज यादव ने फल वितरण किया। कैलहट संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख छांगुर कनौजिया ने पूर्व और प्राथमिक विद्यालय शिवशंकरीधाम में फल वितरण किया। सीखड़ के विकास खंड सीखड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बटौआ और प्राथमिक विद्यालय मुंदीपुर में बच्चों को फल वितरण नहीं किया गया। जिसमें बच्चों को मायूसी हुई। उधर, सोमवार को बाजार से केला अचानक गायब हो गया। 50 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 70 रुपये दर्जन तक मिला। अहरौरा संवाददाता के अनुसार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय जड़ई सहित अन्य विद्यालयों में बच्चों को फल वितरण किया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें