फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के विपरीत हो रहे सड़क निर्माण से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। जमालपुर-रामपुर मार्ग के बीच में गोविंदपुर से लेकर ओड़ी गांव तक सड़क लेपन का कार्य बेहद घटिया और मानक के विपरीत हो रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जमालपुर रामपुर मार्ग टूटकर जर्जर हो गया था। वाहनों के साथ ही राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रहीं थीं। मार्ग पर बने गड्ढों में फंसकर वाहन खराब हो जाते हैं। कई वर्षों के बाद जमालपुर रामपुर सड़क की मरम्मत के लिए सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। इस समय गोविंदपुर से ओड़ी गांव तक मार्ग का लेपन का कार्य चल रहा है। लेकिन लेपन मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा। लेपन कार्य के कुछ घंटे के बाद गिट्टियां उखड़कर जा रहीं हैं। क्षेत्र के पप्पू सुरेन्द्र, कल्लू, रमेश, राजेश कुमार, अखिलेश सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें