फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रान खाता अपडेट ना होने से शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
बीएलजे इंटर कॉलेज के परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों के साथ बैठक को संबोंध? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को बीएलजे इंटर कॉलेज में हुई। इसमें शिक्षकों के विभिन्न अवशेषों तथा एनपीएस अंशदान का शिक्षकों के खाते में अपडेट करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई यदि शिक्षकों की मांग शीघ्र पूरी न की गई तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा की नई पेंशन योजना के तहत शिक्षकों के वेतन से जो 10 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। उसकी अंशराशि प्रान (स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या) में अपडेट नहीं है। बताया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने मात्र 2019 तक की राशि ही अपडेट की है। इससे प्रत्येक शिक्षक को बहुत बड़ी राशि का नुकसान हो रहा है। मंडलीय अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 11 प्रकार के अवशेष देयक शिक्षकों के लंबित है। शासन से धन भी अवमुक्त हो चुका है लेकिन लिपिकों व अधिकारियों की गलत मंशा के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोनों समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन शुरू करेगा। मंडलीय मंत्री गणेश प्रताप सिंह ने शिक्षकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आक्रामक रुख अख्तियार करने के लिए आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूषण सिंह व आभार ज्ञापन जिला मंत्री जयराम ने किया। इस अवसर पर डॉ. रमाशंकर शुक्ल, धर्मराज सिंह, सुप्रिया पांडेय, डॉक्टर कौशल कुमार सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, श्याम जी सोनी, रुखसाना, निजामुद्दीन, डॉक्टर सचिन उपाध्याय, राकेश सिंह, राधा कांत त्रिपाठी, अरविंद दुबे, हीरालाल मिश्र, लाल बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
इनसेट
शिक्षकों का हुआ सम्मान
मिर्जापुर। संगठन के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बैठक की गई जिसमें चयन बोर्ड से चयनित नव नियुक्त शिक्षकों, सुनील कुमार, विकास मिश्र, अमित प्रसाद, अनुराग प्रजापति, विकास केसरवानी, संजय सिंह, चंद्रशेखर प्रताप सिंह, शैल वर्मा, ज्योति उपाध्याय, दामिनी पाठक, रेनू सिंह, प्रेरणा कुमारी, गुंजा सिंह, निशा सिंह, बसंत लाल सरोज, अंकुर सिंह, श्याम जी मिश्रा व पिंटू यादव का स्वागत व सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें