मिर्जापुर। बार काउंसिल ऑफ यूपी के पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना के साथ ही तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। सामने आए रुझानों में मिर्जापुर के अधिवक्ता अमित जायसवाल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जनपद में सर्वाधिक 484 प्रथम वरीयता मत प्राप्त किए हैं।
रुझानों के अनुसार मिर्जापुर से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में गोपीकांत मिश्रा को 182 मत मिले हैं। वे 132वें स्थान पर हैं जितेंद्र कुमार यादव को 49 मत मिले हैं। वे 225वें स्थान पर रहे। जिले में मतदान प्रक्रिया 27 व 28 जनवरी को संपन्न हुई। प्रयागराज के बार काउंसिल कार्यालय में मतगणना लगातार जारी है।
प्रदेशभर से 333 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें से केवल 25 सदस्य निर्वाचित होकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का हिस्सा बनेंगे। रुझानों के अनुसार अमित जायसवाल ने केवल मिर्जापुर जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया है, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी लगभग 70वीं रैंक तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की है। अभी प्रदेश के लगभग 25 जनपदों के मतों की गणना शेष है।