फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अभिलेखों में पुरानी ही कक्षाओं में पढ़ रहे हैं 51,417 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक के 5.80 लाख छात्र-छात्राओं में से 51,417 विद्यार्थियों के अभिलेख अपडेट नहीं हुए हैं और दस्तावेजों में वे अभी भी पुरानी कक्षा में ही दर्ज हैं। जिन विद्यार्थियों ने पिछली कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश ले लिया है, उनका नाम यू-डायस पोर्टल पर अभी भी पुरानी कक्षा में ही दर्ज है।
विज्ञापन

प्रत्येक सत्र के अंत में विद्यार्थियों का नामांकन अगली कक्षा के अनुसार अपडेट किया जाता है। यू-डायस पोर्टल पर इसके लिए स्टूडेंट प्रोफाइल बनाई जाती है, जिसमें विद्यार्थियों की कक्षा और विवरण अपडेट किए जाते हैं। लेकिन इस सत्र की शुरुआत के तीन महीने बीतने के बावजूद 51,417 विद्यार्थियों का डेटा पुरानी कक्षा में ही दर्ज है।
उदाहरण के तौर पर, यदि कोई छात्र वर्ष 2025-26 में कक्षा पांच से उत्तीर्ण होकर कक्षा छह में पहुंचता है, तो उसका नाम पोर्टल पर कक्षा छह में होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में इन विद्यार्थियों का डेटा अपडेट नहीं हुआ है। इस स्थिति के कारण इन विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


माध्यमिक कक्षाओं के सबसे अधिक विद्यार्थी
सूची में सबसे अधिक 44,558 विद्यार्थी माध्यमिक कक्षाओं के हैं, जिनमें राजकीय, अनुदानित और वित्तविहीन सभी प्रकार के विद्यालयों के छात्र शामिल हैं। माध्यमिक स्तर पर कुल लगभग 1.25 लाख विद्यार्थी दर्ज हैं। वहीं परिषदीय (प्राथमिक) विद्यालयों में 4,507 विद्यार्थियों का डेटा अपडेट नहीं हुआ है, जबकि इन विद्यालयों में कुल संख्या लगभग 3.20 लाख है।
इसी प्रकार मदरसों के 2,025 विद्यार्थियों और समाज कल्याण विभाग से संचालित दो विद्यालयों के 327 विद्यार्थियों का डेटा भी अपडेट नहीं किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि यदि समय रहते डेटा अपडेट नहीं हुआ तो इन विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो सकती है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि यदि संबंधित विद्यालय विद्यार्थियों का डेटा अपडेट नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संस्थावार पुरानी कक्षाओं में नामांकित विद्यार्थी
माध्यमिक: 44,558
प्राथमिक: 4,507
मदरसा: 2,025
समाज कल्याण: 327
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें