-फर्जी खातों में रकम भेजने और बिल-बाउचर में हेराफेरी का आरोप, ऑडिट में खुला था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। फतहां स्थित सिंचाई विभाग में रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता मामले में सोमवार को शहर कोतवाली में मिर्जापुर नहर प्रखंड के वरिष्ठ सहायक लिपिक जितेंद्र कुमार समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
प्रयागराज से आई ऑडिट टीम की जांच में फर्जी खातों में रकम भेजने और बिल-बाउचर में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद आरोपी को रविवार को ही निलंबित किया जा चुका है। अधिशासी अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में कई खातों में संदिग्ध लेनदेन और फर्जी बिल-बाउचर के जरिये सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप सामने आए हैं। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि अधिशासी अभियंता की तहरीर पर वरिष्ठ सहायक लिपिक समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।